भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की खबर
नौतपा का पंजाब में आज 6वां दिन,कहर जारी
पंजाब में जानलेवा भी होने लगी गर्मी,तबीयत बिगड़ने से असामयिक मृत्यु
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता): पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह राष्ट्रीय राजधानी के लिए राहत की बात है, जो हाल ही में लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान के साथ भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रही है। भारतीय मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में हल्का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इससे खासकर उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा।
नौतपा का कहर जारी
25 तारीख से शुरू हुए नौतपा का पंजाब में आज 6वां दिन है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं 31 मई को राहत मिलेगी। बता दें इस एक सप्ताह में पंजाब के तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट हुई है। मौसम विभाग द्वारा 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फिरोजपुर व फरीदकोट शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । वहीं जून महीने में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि जून महीना में भी लू का प्रकोप बना रहेगा।
वर्कशॉप में काम के दौरान गई जान
पंजाब में अब गर्मी जानलेवा भी होने लगी है। बरनाला में पीआरटीसी की वर्कशॉप के एक मैकेनिक की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। बरनाला पीआरटीसी डिपो के एक मैकेनिक की शाम ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से असामयिक मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी देते डिपो कर्मचारी और मृतक संजीव कुमार के परिवार वालों ने बताया कि संजीव कुमार कच्चा मुलाजिम था, जो आउटसोर्सिंग पर काम कर रहा था। ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक संजीव कुमार दो बच्चों का पिता था और उसके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है।
























