

Rudraprayag Gurdwara Clash: उत्तराखंड में चार दिन बाद थमा नगरासू गुरुद्वारा विवाद
कार्रवाई नहीं करने की शर्त पर नीचे उतरे
बुलेट पर सवार होकर अपने धार्मिक जयघोषों के साथ वहां से रवाना
बता दें कि नगरासू गुरुद्वारा विवाद ने पिछले चार दिनों से पूरे जिले समेत प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरीं। शनिवार यानी 20 जून को 7 निहंग सिख गुरुद्वारा परिसर में पहुंचे और घटनाक्रम ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिखों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों में भी असमंजस और चिंता का माहौल बना रहा।
गौर हो कि नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण ने जहां कुछ दिनों तक क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का माहौल बनाए रखा, तो वहीं इसका शांतिपूर्ण समाधान संवाद, धैर्य और प्रशासनिक संयम की वजह से मामला सुलझ गया. वहीं, निहंगों के गुरुद्वार से नीचे उतरने और उनके गंतव्य स्थल की ओर रवानगी के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















