पंजाब के नंगल में विशालकाय अजगर को देखकर लोगों के रोंगटे हुए खडे
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के स्टाफ क्लब में निकले अजगर को देखकर पैदा हो हुआ डर व भय का माहौल
अजगर को पकडने मे कर्मचारियों के छूटे पसीने, सुरक्षित पकडकर जंगल मे छोडा
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के नंगल में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के स्टाफ क्लब मे कर्मचारियों मे उस समय हडकंप, डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक करीब 16 फुट के लंबे और 50 किलो के वजनी विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई, जिसने भी इस अजगर को देखा वह सहम गया। अजगर को पकडने मे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गये।
जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी अमृतलाल ने कहा कि उन्हें विभाग के ब्लॉक अधिकारी सुखवीर सिंह ने फोन पर स्टाफ क्लब में अजगर होने और उसे पकड़ जंगलों में छोडऩे के दिशा निर्देश मिले थे। दिशा निदे्रशों के तहत लगभग 16 फीट लंबे और 50 किलो से भी अधिक के वजन वाले अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि क्लब में जब अजगर निकला तो आनन-फानन में इसकी जानकारी बीबीएमबी के अग्रिशमन विभाग और जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बीबीएमबी के लीडिंग फायरमैन मनदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जंगली जीव सुरक्षा विभाग से अमृत कुमार भी अपनी टीम के लोगों के साथ अजगर को पकडऩे के लिए मौके पर पहुंच गए।
अजगर को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची टीमों ने स्टाफ क्लब मे मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया। इसके बाद अजगर को पकडऩे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। पकडऩे के बाद अजगर की लंबाई को जांचा गया तो उसकी लंबाई लगभग 16 फीट थी। वहीं 50 किलो से भी अधिक वजन निकला। रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकडऩे के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।






















