Punjab Weather: पढ़ें आने वाले दिनों में राज्य में कैसा रहेगा मौसम ?
चंडीगढ, 21 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज (21 सितंबर) से अगले चार दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम सूखा रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस बीच, राजस्थान से मानसून वापस जाने लगा है। इसलिए माना जा रहा है कि अगले तीन दिनों में राज्य से मानसून वापस चला जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अब पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे बादल बनना बंद हो गए हैं और नमी चली गई है। इससे आसमान साफ हो जाएगा। weather in Punjab and Chandigarh will remain dry for the next four days
हालांकि, मौसम में एक नया बदलाव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना है। इससे हवाएं एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में घूमेंगी। नतीजतन, पूर्वी हवाएं चलने लगेंगी। पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन भी बना है। इससे पश्चिमी हवाएं चलेंगी और आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम या बिल्कुल नहीं है, हालांकि सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहने की संभावना रहेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























