
पंजाब के इस जिले मे विदेश से आई दुखदाई खबर, परिवार मे मचा मातम
चंडीगढ, 7 मई (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर विदेश से दुखदाई खबर ने परिवार मे मातम मचा दिया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि अमृतसर से अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए इंग्लैंड गए सिख युवक की बीमारी के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतसर के कस्बा अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव चमियारी निवासी अमृतपाल सिंह के तौर पर हुई है। अमृतपाल सिंह के परिवार ने बताया कि उसे स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजा गया था।
मृतक के पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनका बेटा स्टडी वीजा इंग्लैंड गया था। शव को भारत लाने की परिवार ने गुहार लगाई है।























