
Zirakpur Nagar Council वार्डों में AAP की आंधी ने किया विरोधियो का सूपडा साफ
यहां देखें नगर परिषद चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे
कौन उम्मीदवार कितने वोटों से जीता ?
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) Zirakpur Nagar Council Result 2026: पंजाब निकाय चुनाव 2026 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। चुनाव नतीजों में AAP की आंधी देखने को मिली। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग की गिनती की शुरुवात से ही आम आदमी पार्टी ने बम्पर बढ़त बनाकर रखी और पार्टी सबसे आगे बनी रहे। AAP ने मोहाली नगर निगम के साथ-साथ जीरकपुर नगर परिषद में भी अपना परचम लहराया है। जीरकपुर के ज़्यादातर वार्डों में AAP ने जीत हासिल की है।
2026 Aam Aadmi Party vs Congress
पंजाब इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जीरकपुर नगर परिषद के कुल 31 वार्डों में से 24 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें से वार्ड 1, 2, 5, 6, 7, 9, 12, 15, 17, 21, 23, 24 और वार्ड 25 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 10, 11 और वार्ड 13 में कांग्रेस की जीत हुई है। इसके अलावा वार्ड 8, 18 और वार्ड 20 में अकाली दल ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने वार्ड 3, 4, 14 और 22 में जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 16 में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है।
जीरकपुर के अन्य वार्डों की तस्वीर भी कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन सामने आए नतीजों से एक बात साफ है कि जीरकपुर नगर परिषद पर भी आप का कब्जा होने जा रहा है।
Zirakpur Nagar Council Result 2026
जीरकपुर के अन्य सभी वार्डों के नतीजे बहुत जल्द यहीं अपडेट किए जाएंगे, आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें…
AAP का दबदबा कायम
मसलन आम आदमी पार्टी की राज्य में लहर अभी भी बरकरार है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आप के लिए यह एक अच्छा संकेत है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही निकाय चुनाव में बम्पर जीत का दावा किया था। नतीजों के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढ़ोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। जीत की खुशी में आप कार्यकर्ता डांस करते हुए एक-दूसरे के साथ गुलाल-अबीर की होली खेलते हुए देखे जा रहे हैं। इस बड़ी जीत पर पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री हरपाल चीमा भी थिरकते नजर आए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























