
WTC Points table : Pakistan ने टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को रौंदा
पाकिस्तान की जीत से भारत को हुआ बड़ा नुकसान
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर, 2025 (विश्व वार्ता) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में पाकिस्तान ने अपना खाता खोल लिया है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन 93 रनों से हरा दिया है. मेहमान टीम पाकिस्तान द्वारा रखे गए 277 रनों के लक्ष्य के जवाब में 183 रनों पर ऑलआउट हो गई. WTC Points table Pakistan beats south africa by 93 runs
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड ब्रासोस ने 54 और रयान रिकेल्टन ने 45 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए, नौमान अली और शाहीन शाह अफरीदी ने 4-4 विकेट लिए, जबकि साजिद खान ने 2 विकेट लिए. नौमान अली ने मैच में कुल 10 विकेट लिए, जो उनके 19वें टेस्ट में एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लेने का तीसरा मौका था. उनके शांदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. WTC Points table
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























