
WPL 2026: Women’s Premier League का चौथा सीजऩ इस तारिख से हो रहा है शुरू
मेगा नीलामी 27 नवंबर को
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीज़न 7 जनवरी से शुरू होगा। फाइनल 3 फरवरी को होने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, टूर्नामेंट के शुरुआती लीग मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं, जिसने हाल ही में महिला विश्व कप फाइनल की मेजबानी की थी।
कोटांबी स्टेडियम में होने वाले फाइनल सहित बाकी मैचों के लिए बड़ौदा को चुना गया है। टूर्नामेंट की पहली मेगा नीलामी इसी महीने 27 नवंबर को दिल्ली में होगी।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















