WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी
14 फरवरी से होगा आगाज
चंडीगढ़, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। गुरुवार को बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम का एलान कर दिया। पहली बार इस लीग का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
प्लेऑफ में वर्चस्व की लड़ाई अपने चरम पर होगी, जिसमें तालिका में नंबर वन पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी. दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें गुरुवार, 13 मार्च को होने वाले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. फाइनल मुकाबला शनिवार, 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. किसी भी दिन डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा।






















