
WORLD NEWS”: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान स्ट्राइक पर लगाई फटकार
इजरायल को दे दी वॉर्निंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान स्ट्राइक पर फटकार लगाई है। ईरान की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि उन्होंने वाशिंगटन के साथ शांति वार्ता रोक दी है और अब वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं। इसके बाद ट्रंप आग बबूला हो गए हैं। you are totally crazy why trump shouted at israel pm netanyahu
के अनुसार, ट्रंप को चिंता थी कि लेबनान में जारी हमले मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने की कोशिशों और ईरान के साथ चल रही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर सीधे बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की. इस रिपोर्ट में बातचीत से परिचित दो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘पागल’ तक कहा और दावा किया कि उन्होंने उन्हें को राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों से निपटने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके खिलाफ चल रहा भ्रष्टाचार का मुकदमा भी शामिल है।
इस कॉल के बारे में जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, ‘तुम तो बिल्कुल ही पागल हो. अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं।. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इसी वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















