
Women’s World Cup में आज आमने-सामने होंगी पाकिस्तान और इंग्लैंड
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (विश्ववार्ता) Women’s World Cup के 16वें मैच में आज इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
Women’s World Cup
इंग्लैंड की महिलाओं ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी तीन मैच जीते हैं। टीम 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान तीनों मैच हारकर अंतिम स्थान पर है। दोनों टीमें कोलंबो स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने कभी भी इंग्लैंड को वनडे में नहीं हराया है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















