
Women’s World Cup में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से
तीसरे मैच में टीम India को करना पड़ा था दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (विश्ववार्ता) विश्व कप: महिला विश्व कप के 13वें मैच में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।
India vs Australia in Women’s World Cup today
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने पहले दो मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था, लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















