Women’s T20 World Cup-2026 में आज खेले जाएंगे तीन मुकाबले
टीम इंडिया पर मंडराया T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा
चंडीगढ, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता) महिला टी20 विश्वकप में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन पहला मैच गत चैम्पियन न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। वहीं, शाम सात बजे से आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही मुकाबले ग्रुप-2 की टीमों के बीच हैं। वहीं, दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप-1 की टीमों ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रात 11 बजे से खेला जाएगा। भारत भी इसी ग्रुप में है Three matches will be played today in Women’s T20 World Cup
भारत की मुश्किल इसलिए बढ़ गई है क्योंकि अब उसके सामने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की चुनौती है. आईसीसी के नियमों के अनुसार हर ग्रुप से सिर्फ दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलती है तो उसके 6 अंक ही रह जाएंगे और सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए मुकाबले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के खिलाफ हैं। कागजों पर ये दोनों मुकाबले अफ्रीकी टीम के लिए अपेक्षाकृत आसान माने जा रहे हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बन जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























