
Women’s T20 World Cup ; विमेंस T20 वर्ल्ड कप में आज खेले जाएंगे तीन मैच
पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच होगा
चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Women’s T20 World Cup में आज तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, अगर टीम आज जीतती है, तो वह अपनी तीसरी जीत के साथ भारत को पीछे छोड़कर ग्रुप A में टॉप पर पहुंच जाएगी। यह मैच साउथैम्प्टन में दोपहर 3 बजे शुरू होगा। Women’s T20 World Cup
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान अब तक अपने दोनों मैच हार चुका है, जबकि बांग्लादेश को दो मैचों से 2 पॉइंट मिले हैं। दोनों टीमों के लिए जीत बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा, तीसरा मैच ग्रुप B में टॉप पर चल रही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच रात 11 बजे से खेला जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















