Women’s T20 WC: विमेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत; नीदरलैंड्स को हराया
श्री चरणी ने लिए 4 विकेट , स्मृति मंधाना और शेफाली ने बनाईं हाफ सेंचुरी
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Women’s T20 World Cup विमेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। विमेंस T20 वर्ल्ड कप का 10वां मैच आज भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। जिसमें भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। आज लीड्स (हेडिंग्ले) में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
जिसके बाद भारत ने पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार शुरुआत की और आज के मैच में भारत ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए और नीदरलैंड्स को 210 रन का टारगेट दिया। यह महिला T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का 200 से ज़्यादा रन का पहला स्कोर भी है।
हेडिंग्ले में आज भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 115 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मंधाना ने शानदार बैटिंग करते हुए 74 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 38 बॉल पर 55 रन की इनिंग खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि ऋचा घोष 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा, टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डी लांगे ने 2 विकेट लिए। हीथर सेगर्स, मिर्थ वैन डेन राड और आइरिस ज़्विलिंग ने एक-एक विकेट लिया।
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए शेफाली ने 38 बॉल पर 55 रन की इनिंग खेली और 3 विकेट भी लिए। इसके अलावा श्री चरनी ने 4 विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान बैबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। Women’s T20 World Cup
गौरतलब है कि भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























