
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन
कहा उनकी सरकार आगे महिला आरक्षण लागू करने का प्रयास जारी रखेगी
चंडीगढ़, 19 अप्रैल, (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन विधेयक 2026 के पारित न हो पाने को लेकर दुख जाहिर किया।
पीएम ने इसके लिए महिलाओं से माफी मांगी और कहा कि कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के विरोध की वजह से यह सुधार लागू नहीं किया जा सका। पीएम ने कहा कि विपक्ष अपनी गलती की कीमत चुकाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आगे महिला आरक्षण लागू करने का प्रयास जारी रखेगी। pm modi address to nation womens reservation bill
गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार को संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पारित नहीं हो पाए थे। इसके बाद पीएम मोदी ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया और इसे विपक्ष की बड़ी गलती करार दिया था। पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक बार फिर महिला आरक्षण के लिए सरकार की ओर से की गई कोशिशों का जिक्र किया और इसके पारित न हो पाने को लेकर रोष जाहिर किया। pm modi address to nation womens reservation bill
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















