
Women world cup: Pakistanने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला : भारत की पहले बल्लेबाजी
– दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया
– लगातार चौथे रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान मैच
नई दिल्ली, चंडीगढ, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) महिला वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों देशों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह लगातार चौथा रविवार है। एशिया कप में पिछले मैच 28 सितंबर, 21 सितंबर और 14 सितंबर को खेले गए थे। तीनों ही मौकों पर भारत ने जीत हासिल की थी।
women world cup pak won dthe toss elect to ball
आपको बता दें कि इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा, भारतीय टीम ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इसके चलते टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा। आज भी टॉस के बाद दोनों देशों की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (महिला विश्व कप)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतीक रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौर और श्री चरनी।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, रमीन शमीम, नशरा संधू, डायना बेग, और सादिया इकबाल, सदाफ शम्स।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























