Punjab,Haryana सहित दिल्ली-NCR मे देर रात से जारी है झमझमा बारिश
नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
चंडीगढ़, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा के कई जिलो सहित दिल्ली-एनसीआर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं और रह-रहकर बिजली भी कडक़ रही है। इससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार रात से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। कल से हो रही बारिश का सिलसिला जारी है।
18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में भी इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है इस दौरान चंडीगढ़ सहित अंबाला, लुधियाना, जालंधर, सोनीपत, पानीपत सहित एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी बारिश होगी.
























