
Heavy Rain Alert: उत्तर भारत मे एक बार फिर मौसम ले रहा है बडी करवट
इन तारिखो मे देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली, 13 फरवरी,(विश्ववार्ता) Heavy Rain Alert: फरवरी के महीने में गर्मी की आहट के बीच मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के आसमान पर बादलों का पहरा होगा और मूसलधार बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। दरअसल, एक के बाद एक दो ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहे हैं, जो पहाड़ों से लेकर मैदानों तक का पारा गिरा देंगे। Weather Update
मौसम विभाग की मानें तो पहला मौसमी सिस्टम 13 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा और अधिक शक्तिशाली सिस्टम 16 फरवरी से असर दिखाना शुरू करेगा। इसका सीधा असर यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों पर पड़ेगा। इन राज्यों में 13 से 17 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। Heavy Rain Alert:
उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव 17 फरवरी को देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी के जिलों में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ों पर 16 से 18 फरवरी के बीच कुदरत का दोहरा प्रहार होगा-यहां भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय धुंध और दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने से दिन में गर्मी महसूस होगी। उधर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में 12 से 18 फरवरी के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा। Heavy Rain Alert:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















