Weather Today: मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-यूपी में वर्षा-ओलावृष्टि से गर्मी से राहत …
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम हुई बारिश गर्मी से धधक रही राजधानी के लिए राहत लेकर आई. दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में 28 मई की शाम जमकर बारिश हुई और बिजली कड़की. तेज हवाओं से मौसम एकदम से सुहावना हो गया। शुक्रवार, 29 मई को भी मौसम ठंडा बना हुआ है, जिससे गर्मी से बहुत हद तक राहत मिली है. बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और गरज-चमक की यह मौजूदा स्थित 31 मई तक जारी रहने की उम्मीद है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। वहीं दिल्ली समेत इन जगहों पर गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 70-80 से 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान में भी 29-30 मई को तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























