दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही धूल भरी हवाएं
तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना
चंडीगढ़ 13 मई (विश्ववार्ताां) दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्मी से परेशान लोगों को आज बारिश से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और गर्मी का असर कम हो गया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मंगलवार शाम को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है। हवाओं की रफ्तार लगभग 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही इन इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया था।
मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी आज शाम या रात तक बारिश हो सकती है।























