उत्तर भारत सहित पंजाब और हरियाणा मे फिर मौसम ने ली बडी अंगडाई
सूबे के कई जिलो मे हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) पहाडो मे हो रही है लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यो मे मौसम ने बडी करवट ली है। आज पंजाब सहित हरियाणा व ट्राईसिटी के कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। वहींए मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ ;ॅमेजमतद क्पेजनतइंदबमद्ध का असर दिखने लगा हैए जिससे अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वही अगर बात करे दिल्ली.एनसीआर में मंगलवार से मौसम बदलने के संकेत हैं। आसमान में बादल छा सकते हैंए लेकिन बीच.बीच में धूप भी निकल सकती है।
हिमाचल प्रदेशए उत्तराखंड और जम्मू.कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों अच्छी बर्फबारी हो रही है। साथ हीए कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर फिर से बढ़ रहा है।
27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश होने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब में 27.28 फरवरी को मौसम बदल सकता है। अभी के दिनों में मौसम शुष्क और थोड़ा गर्म रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड एक बार फिर लौट सकती है। अधिकतम तापमान 25.27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।






















