सुखना लेक पर Indian Open Race Walk Competition के 13वें संस्करण का किया गया आयोजन
चंडीगढ, 22 फरवरी विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की सुखना लेक पर दो दिवसीय Indian Open Race Walk Competition के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों और महिलाओं की 21 किमी की रेस वॉक मैराथन करावाई गई। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को रेस वॉक मुकाबलों में देश के कई राज्यों से बेहतरीन वॉक खिलाड़ियों ने शिरकत की।
पुरुषों की हाफ मैराथन वॉक (21 किमी) में पेरिस ओलंपियन अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार और विकास सिंह ने हिस्सा लिया। ये चारों खिलाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे हैं। महिला वर्ग में हरियाणा की वॉक खिलाड़ी रवीना ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल करते हुए हाफ मैराथन को जीतने में कामयाबी हासिल की। महिलाओं की फुल मैराथन वॉक में केवल नौ एथलीटों ने भाग लिया था। Indian Open Race Walk Competition
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























