International News: वेनेज़ुएला में एक के बाद एक दो
आए ज़ोरदार भूकंप
USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
राजधानी कराकास में इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Venezuela Earthquake: वेनेज़ुएला में शाम (भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह) दो ज़ोरदार भूकंप आए। कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक झटके आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें गिर गईं और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर भागे। अधिकारियों ने कहा कि झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है, जबकि लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, और दूसरे की तीव्रता 7.5 थी। इन दो भूकंपों के बाद, US पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। USGS ने कहा कि पहला भूकंप वेनेज़ुएला के कैरिबियन तट पर मोरोन शहर के पास, काराकस से लगभग 168 km दूर, 13 km की गहराई पर आया। कुछ मिनट बाद, दूसरा भूकंप मोरोन से 16 km की दूरी पर और 10 km की गहराई पर आया।two powerful earthquakes hit venezuela
राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में बिल्डिंग और घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोकल मीडिया के मुताबिक, काराकस एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। यह पिछले 126 सालों में आया सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। Venezuela Earthquake
भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की। वहीं प्यूर्टो रिको के लिए जारी किया गया अलर्ट कुछ समय बाद वापस ले लिया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























