
Vegetable market : Punjab के इस जिले की सब्जी मंडी मे लगी भीषण आग
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 11 नवंबर, (विश्ववार्ता) लुधियाना सब्ज़ी मंडी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे सब्ज़ी मंडी में प्लास्टिक के कट्टों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। यह आग फलों की दुकान संख्या 30 में लगी थी। जिससे सब्ज़ी विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ। Vegetable market :
आग लगते ही मंडी में सामान खरीदने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के पहुँचने से पहले ही सब्ज़ी मंडी के दुकानदारों ने खुद ही आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। दमकल विभाग की दो से तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। इस घटना में एक गाड़ी भी जल गई। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Vegetable market :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















