
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य को आज देगें बडी सौगात
सड़क, पुल के अलावा इन पांच महत्वपूर्ण शिलान्यास भी करेंगे प्रधानमंत्री
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 51वें दौरे पर काशी आएंगे। वह तीन घंटे तक काशी में रहेंगे। विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सेवापुरी के गांव बनौली जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिव्यांगों को उपकरण देंगे। 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, पुल और सौंदर्यीकरण के अलावा पांच महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसमें 215.88 करोड़ से दालमंडी का चौड़ीकरण शामिल है। इसके लिए 186 भवन चिन्हित कर जीओ भी जारी कर दिया गया है।
इसके बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति संस्थान की कक्षा आठ की छात्रा बबली कुमारी को लो विजन उपकरण, रामनगर के रग्बी खिलाड़ी संतोष पांडेय को स्पोर्ट व्हीलचेयर, चुप्पेपुर के राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी विकास कुमार पटेल को एक्टिव फोल्डिंग व्हीलचेयर, पितरकुंडा के राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी मनोज कुमार को स्पोर्ट व्हीलचेयर, सेवापुरी के मटुका ककरहा की सीता कुमारी पाल को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सेवापुरी के कालिका बाजार के किशुन (61 वर्ष) को कान की मशीन देंगे, फिर जनसभा को संबोधित करेंगे।























