
अप्रैल की इस तारिख को जम्मू और श्रीनगर के बीच शुरू हो होगी सीधी रेल सेवा
खराब मौसम में बनेगी जीवनरेखा
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर के लोगों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 30 अप्रैल से जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ जम्मू रेलवे स्टेशन से कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यूं तो जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों संभागों के बीच यातायात का मुख्य साधन बना रहेगा लेकिन सर्दियों या भारी बारिश में जब भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो जाता है, तब यह रेल सेवा यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित होगी। jammu and srinagar railway minister will flag
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























