IND A vs SL A फाइनल: Vaibhav Suryavanshi ने बनाया नया रिकॉर्ड
मात्र इतनी गेंदो मे फ्फिटी लगाकर बनाया रिकार्ड
– वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने श्रीलंका A के खिलाफ लगा दी चौकों और छक्कों की झड़ी
चंडीगढ़, 21 जून (विश्व वार्ता): इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच त्रिकोणीय ODI सीरीज का फाइनल दांबुला के रांगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने श्रीलंका A के खिलाफ चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी है। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगा दी है। Ind a vs sl a final Vaibhav Suryavanshi fifty in judt 11 ball
पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने सिर्फ 6.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य क्रीज पर हैं। 7 ओवर के बाद इंडिया ने 116 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 25 गेंदों में 87 रन बनाकर क्रीज पर हैं और प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
वैभव सूर्यवंसी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।
वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।
प्लेइंग-XI
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















