US Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Wrold Hindi News अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। एएफपी से बातचीत में एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। us iran peace deal donald trump signs full
अधिकारी के अनुसार, फ्रांस के वर्साय पैलेस में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने समझौते पर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर किए।
अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था। जब रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट कहा, हस्ताक्षर की पुष्टि कर सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















