सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी परसरकार का बडा एक्शन
इलाज में लापरवाही पर 26 सरकारी डॉक्टर बर्खास्त
चंडीगढ, 5 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) लखनऊ: Major action in UP government hospitals: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में 26 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और चिकित्सीय दायित्वों का पालन नहीं करने वाले 26 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही के मामले में नौ अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। Major Action in up government hospitals 26 doctors dismissed
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित और लापरवाही के आरोपों से जुड़े मामलों की समीक्षा की और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। पाठक ने एक बयान में कहा कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों को समय पर, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी से गैरहाजिर रहने या चिकित्सीय दायित्वों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं और मरीजों को मिल रहे उपचार की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बयान के अनुसार, बर्खास्त किए गए डॉक्टर प्रदेश के फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजीपुर, हरदोई, महोबा, बुलंदशहर, लखनऊ, बलरामपुर, मथुरा, मिर्जापुर, झांसी, बरेली, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, चंदौली, मैनपुरी, मऊ, सुलतानपुर और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न जिलों में तैनात थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























