Union Budget 2026: Cabinet की Meeting में बजट को मंजूरी
थोड़ी देर में शुरू होने वाला है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
चंडीगढ़, 31 जनवरी,(विश्ववार्ता) Finance Minister Nirmala Sitharaman, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 को मंजूरी मिल गई है। अब से कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश करेंगी. माना जा रहा है कि यह बजट ‘विकसित भारत 2047’ विजन पर केंद्रित होगा. इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, ग्रामीण विकास और नई रोजगार गारंटी योजना पर बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है।
सरकार की ओर से आर्थिक नीति, टैक्स संरचना, वेतनभोगी वर्ग को राहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश और आयात शुल्क जैसे कदम बाजार की दिशा तय करेंगे. खासकर गोल्ड-सिल्वर में आई उथल-पुथल ने निवेशकों को और चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि बजट में किसी भी तरह के ड्यूटी बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर, बजट से पहले का माहौल तेजी, गिरावट, उम्मीद और अनिश्चितता- चारों का मिला-जुला रंग दिखा रहा है, और देश अब वित्त मंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है। Finance Minister Nirmala Sitharaman,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
????????????????????????????????????????????????????????? TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर Supreme Court में आज सुनवाई टीएमसी के 20 बागी सांसदों की लोकसभा...