
दिल्ली, 20 फरवरी,(विश्ववार्ता) Umpire Died News– उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, शुक्लागंज के सप्रू स्टेडियम में अंडर-13 क्रिकेट लीग मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सीनियर अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15-20 खिलाड़ी, सेकंड अंपायर और ग्राउंड स्टाफ घायल हो गए।
आपको बता दें कि क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने खिलाड़ियों को डंक मारना शुरू कर दिया। यह देखकर अंपायर खुद को बचाने के लिए भागे, लेकिन वह गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 58 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज़्यादा बार डंक मारा। मधुमक्खियां उन्हें करीब 10 मिनट तक डंक मारती रहीं। Umpire Died News:
अंपायर समेत 10 लोगों को कानपुर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत गंभीर देखते हुए फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें कानपुर के हेल्थ हॉस्पिटल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कानपुर के रहने वाले अंपायर मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























