Punjab : BSF ने बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे दो घुसपैठियों को गिराया मार
बीएसएफ ने चेतावनी के बाद की फायरिंग
तरनतारन, चंडीगढ 02 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) BSF ने तरनतारन में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बॉर्डर पार कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश नहीं रोकी। इसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों मारे गए। मरने वाले दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। Neutralizes Two Intruders Crossing into India
यह घटना सुबह करीब 12:30 बजे BOP राजोके इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि BSF के जवानों ने दोनों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन जब उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी, तो जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, इस घटना के बारे में BSF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी है कि घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























