LPU हिंसा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर खड़े MiG-23 में सवार युवक गिरफ्तार
चंडीगढ़, 2 अक्टूबर (विश्व वार्ता): फगवाड़ा में हुई हिंसा के दौरान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैंपस के बाहर खड़े MiG-23UM फाइटर जेट में सवार युवक की पहचान हो गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज से उसकी पहचान की। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से गिरफ्तार किया गया है। वह नाबालिग है और यूनिवर्सिटी का ही स्टूडेंट है और मंडी जिले का रहने वाला है। उसके पिता मंडी DC ऑफिस में ऑफिसर के पद पर पोस्टेड हैं।
इस घटना के बारे में यूनिवर्सिटी के चांसलर, BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल ने कहा कि 1971 की लड़ाई में इस्तेमाल हुए MiG-23 और टैंक यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर रखे गए हैं। ये सेना का हौसला बढ़ाने और युवाओं को मोटिवेट करने के लिए हैं। इन एयरक्राफ्ट में सवार होकर उनका अपमान किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























