International News: पाकिस्तान में सडक़ किनारे हुए दो बडे धमाको से दहला पाकिस्तान
विस्फोटों में इतने लोगों की मौत से मचा हडकंप
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा
पाकिस्तान, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) International News पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी।
पहले विस्फोट के बाद स्थानीय लोग मृतकों और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे, तभी दूसरा विस्फोट हुआ। दूसरे धमाके में कम से कम दो और लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह आशंका जताई कि क्षेत्र में और भी विस्फोटक उपकरण हो सकते हैं, इसलिए व्यापक जांच की जा रही है। two ied blasts pakistan bannu district people mdied injured
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस “इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)” हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























