मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सडक़ हादसा
हादसे मे ट्रॉले ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार
दिल्ली, 9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) रविवार दोपहर करीब 1 बजे बदनावर-उज्जैन फोर-लेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास गलत साइड से आ रहे एक बेकाबू ट्रॉले ने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वैन में सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। Trolley hits van, 6 dead
हादसा इतना भयानक था कि दो शवों को ग्राइंडर से निकाला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैन में सवार युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके गुजरात लौट रहे थे। हादसे में मारे गए सभी लोग गुजरात के वडोदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर बदनावर TI अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























