International News: बेल्जियम में ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर
– कई लोगों की मौत की आशंका, इमरजेंसी सर्विस मौके पर
बेल्जियम, 26 मई (विश्ववार्ता) बेल्जियम में एक ट्रेन और स्कूल बस के बीच टक्कर की खबर है। आशंका है कि इस हादसे में बस में सवार कई स्टाफ और बच्चों की जान जा सकती है। belgium collision between train and school bus
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 8.15 बजे हुआ। जब ट्रेन गुजर रही थी, तो गेट बंद था और रेड लाइट जल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी बेल्जियम में सात बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इमरजेंसी सर्विस मौके पर हैं।
यूरोपियन यूनियन चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “पीड़ितों के परिवारों और उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं; आज, यूरोप इस दुख में बेल्जियम के साथ खड़ा है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























