
Exam Calendar: यूपी में TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी
चंडीगढ, 21 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)यूपी में TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी हो गया है। UPESSC ने अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं कराने का ऐलान किया है।
आयोग की ओर से 20 जनवरी 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को शनिवार और रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रवक्ता यानी पीजीटी (विज्ञापन संख्या-02/2022) भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को कराई जाएगी। वहीं सहायक अध्यापक यानी टीजीटी (विज्ञापन संख्या-01/2022) की परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को प्रस्तावित है। exam calendar
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















