
Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI
Team India ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीरीज़ 3-0 से जीती
मयंक यादव को 3 विकेट
भारत की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली, चंडीगढ, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 35 रन से जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस T20 सीरीज़ में ज़िम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। Team India scores
इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इस मैच में भारत के लिए एकमात्र हाफ सेंचुरी वैभव सूर्यवंशी ने बनाई। वैभव ने 49 बॉल पर 81 रन की इनिंग खेली।
जवाब में ज़िम्बाब्वे 20 ओवर में बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सका। ज़िम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल ने हाफ सेंचुरी बनाई। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया, जबकि शिवम दुबे की जगह सूर्याश शेडगे को शामिल किया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















