पंजाब के इस जिले मे दिनदहाडे सरकारी टीचर की बाइक सवारो ने की हत्या
इलाके मे मचा हडकंप, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला इलाके में बाइक पर सवार दो लोगों ने बेटी को ट्यूशन पर छोड़कर आ रहे एक सरकारी अध्यापक की हत्या कर दी। वारदात सोमवार दोपहर 11:00 की है।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट को लेकर हुई हत्या बता रही है। करने वाले की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। amritsar government teacher jagdeep singh murdered with a sickle in jandiala guru amritsar
पता चला है कि जगदीप सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक ड्यूटी कर रहे थे, कि सुबह वह बेटी को ट्यूशन पर छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने दातरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस हत्यारोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ज्ञात बाइक स्वरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























