
T20 World Cup: New Zealand ने रोमांचक मैच जीता; Sri Lanka को हराया
हार के साथ ही T20 वर्ल्ड कप में मेज़बान श्रीलंका का सफ़र खत्म
चंडीगढ, 26 फरवरी विश्ववार्ता) T20 World Cupका छठा सुपर 8 मैच आज मेज़बान श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड टीम के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिसमें न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस हार के साथ ही मेज़बान श्रीलंका T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। New Zealand and Sri Lanka
बुधवार को खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। जवाब में न्यूज़ीलैंड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम ने 84 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। वहां से कप्तान मिशेल सेंटनर और कोल मैककॉन्ची ने 47 गेंदों में 84 रन जोड़कर टीम को 160 के पार पहुंचाया।
169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























