
चंडीगढ, 13 फरवरी,(विश्ववार्ता) T-20 Cricket World Cup दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 10वीं जीत. यह मैच शुरुआत से ही टक्कर का नहीं था. और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मैच को जीत लिया है।
T-20 Cricket World Cup
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 110 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन फिर वरुण आए और वरुण छाए. नामीबिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में ही ऑल-आउट हुई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। T-20 Cricket World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















