कप्तानी जाने पर सूर्यकुमार यादव पहली बार बोले, सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी
जब दो साल एक भी सीरीज नहीं हारे तो बदलाव क्यों ?’ पढ़ें क्या कहा ?
चंडीगढ, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय टीम के पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी जाने और टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने घर पर बैठकर यह सोचते हुए बिताए कि ऐसा कैसे हो सकता है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले T20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की कप्तानी करते रहेंगे।
खबर है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया था। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं मिली। सिलेक्टर्स ने इसका एक कारण उनके खराब फॉर्म को बताया।
सूर्यकुमार ने कहा कि टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सिचुएशन को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी है कि सिलेक्टर्स भविष्य के लिए नई टीम तैयार करने की तरफ क्यों बढ़ना चाहते हैं और वे उनसे आगे क्यों देख रहे हैं। सूर्यकुमार ने कहा, “जब मेरा नाम टीम में नहीं था, तो मैं मुस्कुराता था। मैच के दौरान जब भी प्रेशर की सिचुएशन आती थी, तो मैं खुद को शांत रखने की कोशिश करता था।” उन्होंने माना कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी सिचुएशन आएगी। इसके साथ ही, सूर्यकुमार ने इंडियन टीम के लिए खेलने के मिले मौकों के लिए सिलेक्टर्स और टीम को धन्यवाद भी दिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























