
Supreme Court big decision:वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
कुछ धाराओं पर रोक लगाई
पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार
चंडीगढ़, 15 सितंबर (विशवार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसमें वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति का कम से कम पाँच साल तक इस्लाम का अनुयायी होना अनिवार्य किया गया था।
supreme court big decision on waqf law some-sections banned refused to ban the entire law
Supreme Court ने कहा कि यह शर्त तब तक स्थगित रहेगी, जब तक यह तय करने के लिए स्पष्ट नियम नहीं बन जाते कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं।सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालाँकि, कोर्ट का कहना है कि कुछ धाराओं को संरक्षण की ज़रूरत है।
Supreme Court big decision:
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जहां तक संभव हो, वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुस्लिम होना चाहिए. लेकिन, अदालत ने उस संशोधन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया है कि वक्फ बोर्ड का CEO गैर-मुस्लिम भी नियुक्त किया जा सकता है. यह एक पहलू है और पर फैसला पढ़ा जा रहा है. मुख्य चुनौती धारा 3(ग), 3(घ), 3(ङ) पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.
supreme court big decision on waqf law some-sections banned refused to ban the entire law




















