
IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ लय में लौटने उतरेंगे सुपर किंग्स
आज पंजाब और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला
चेन्नई,चंडीगढ़, 3 अप्रैल, (विश्व वार्ता) इस सीज़न के IPL का सातवां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता था, जबकि चेन्नई राजस्थान से हार गई थी। CSK आज पूर्व कप्तान MS धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना भी मैदान पर उतरेगी। दोनों चोट के कारण बाहर हैं।
चेन्नई और पंजाब के बीच मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। CSK ने 17 और PBKS ने 15 जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे पंजाब ने सुपर ओवर में जीता था। पिछले सीज़न में पंजाब ने दोनों मैचों में चेन्नई को हराया था। दोनों टीमें चेपॉक में नौ बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें चेन्नई ने चार और पंजाब ने पांच जीते हैं। PBKS ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पिछले तीन मैच जीते हैं।
CSK के पूर्व कप्तान MS धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी हैमस्ट्रिंग इंजरी का इलाज करा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना घरेलू मैदान मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के लिए चोट और फिटनेस एक बड़ी चुनौती है। सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस फिट न होने की वजह से पहले मैच में नहीं दिखे थे। Super Kings vs Punjab Kings
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























