सुनील शेट्टी की ‘Kesari Veer‘ का ट्रेलर हुआ लॉन्च …
सोमनाथ मंदिर पर भयावह आक्रमण का दृश्य दिखाएगी ये फिल्म
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता ) भारतीय इतिहास की एक प्रेरणादायक दास्तान को जीवंत करती फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। 14वीं सदी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े गए युद्ध और उसमें शामिल अनसंग हीरोज़ की कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गौरव, बलिदान और धर्मरक्षा की भावनाओं से भर देती है।
बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं. करीब 3 मिनट 7 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक अद्भुत शिवलिंग के सीन से होती है, जो फिल्म के धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप की गहराई को दर्शा रहा है. इसके बाद आवाज आती है कि ये शिव कौन है? जवाब मिलता है, भाईजान, ये वो काला पत्थर है, जिस पर भस्म लगाते हैं।
























