
पंजाब, हरियाणा व इन राज्यो मे आज खुल रहे है स्कूल
हरियाणा मे इस तारिख को होगी अभिभावक-शिक्षक की PTM
चंडीगढ, 1 जुलाई: (विश्ववार्ता):पंजाब व हरियाणा व चंडीगढ़ में आज से गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गये है। सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच जुलाई को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा।
इस दिन स्कूलों में कोई शैक्षिक गतिविधि नहीं होगी। पीटीएम की मानिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी क्लस्टर मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी एक-एक विद्यालय का दौरा करेंगे और पीटीएम के दौरान अभिभावकों से बातचीत करेंगे। मानिटरिंग के बाद दिए गए गूगल फार्म को भरेंगे। प्रत्येक विद्यालय के मुखिया को पीटीएम आयोजित करने के बाद क्लस्टर मुखिया को एक रिपोर्ट भेजनी होगी।





















