
Health Tips: सेहतनामा-गर्मी का सीजन शुरू, इस तरह से रखे अपने शरीर को ख्याल
खानपान और दैनिक दिनचर्या में बदलाव जरुरी
चंडीगढ़, 29 मार्च, (विश्व वार्ता) मार्च महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं शरीर हाइड्रेटेड रह सके इसके लिए फल और सब्जियों के साथ ही और कौन सी चीज है जिसके सेवन से गर्मी से बचा जा सकता है. habits daily routine necessary धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के साथ ही इसका सीधा असर शरीर और त्वचा पर भी पड़ने लगता है. ऐसे में जब भी घर से बाहर निकले तो हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए, जिससे सूर्य की तेज किरणों से बचा जा सके. तेज गर्मी की वजह से ज्यादातर फंगल इन्फेक्शन और स्किन जलने की समस्या आमतौर पर होती है. ऐसे में हमें गर्मी से बचाव के लिए अपनी स्किन के साथ ही डाइट हमारा डाइट कैसा होना चाहिए आइए जानते हैं.
summer season remedy take care of health changes in eating habits daily routine necessary
गर्मी में सेहत का रखें ध्यान
मेकाहारा की डाइटिशियन नेहा जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में बहुत सारी समस्याएं आम होती हैं. जैसे-जैसे तापमान बढ़ते जाता है. वैसे-वैसे शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है. इसका सिंपल तरीके से भी उपचार किया जा सकता है. गर्मी के दिनों में बहुत सारी फल और सब्जियां आती हैं. इनका सेवन करने से आप गर्मी से बच सकते हैं. खास तौर पर छत्तीसगढ़ में बोरेबासी का सेवन गर्मी के दिनों में किया जाता है. इससे भी गर्मी से बचा जा सकता है. रात का बचा हुआ चावल दही और कच्चा प्याज के साथ खाने से भी गर्मी से काफी हद तक राहत पाया जा सकता है. यह गर्मी से बचने के साथ ही हीट स्ट्रोक से भी बचाता है. Health Tips
किन चीजों के सेवन से बचें ?
डाइटिशियन नेहा जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में खीरा तरबूज जैसी चीजों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. इसके सेवन से भी गर्मी से बचा जा सकता है. गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम से बचना चाहिए. ऐसे में हमें नींबू पानी और नारियल पानी और बैल के शरबत का सेवन करना चाहिए जो पेट को ठंडा रखने के साथ ही गर्मी से शरीर को बचाता है.
गर्मियों में स्किन का रखें खास ख्याल
मेकाहारा के त्वचा रोग विशेषज्ञ विनोद कोसले ने बताया कि गर्मी के दिनों में खासतौर पर अस्पताल के ओपीडी में फंगल इन्फेक्शन के मरीज ज्यादा आ रहे हैं. गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए की कपड़े ढीले ढाले और लाइट कलर के होने चाहिए. डार्क कपड़े या फिर जींस पहन कर बाहर न निकले. शरीर के जिन जगहों पर पसीना ज्यादा आता है, उन जगहों पर गर्मियों में लगाए जाने वाले पाउडर का इस्तेमाल करें. ताकि पसीना सुख जाए. तापमान बढ़ने के साथ ही इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है और त्वचा जलने लगती है. यह सूर्य की युवीरेस किरणों के कारण होती है.” habits daily routine necessary





















