इस देश की ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड 2025
टूट गया राजस्थान की बेटी ‘नंदिनी’ का सपना
प्रतियोगिता में पिछड़ गईं भारत की नंदिनी गुप्ता
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता) थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को ग्रैंड फिनाले के बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। पिछले वर्ष 2024 की मिस वर्ल्ड चेक गणराज्य की क्रिस्टनी पिज्कोवा ने ओपल को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। इसके साथ ही थाईलैंड ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने में सफलता पा ली है।
इस प्रतियोगिता में इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया। भारत की प्रतिभागी नंदिनी गुप्ता शीर्ष आठ में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की।
विजेता ओपल सुचाता अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में रुचि है और वह राजदूत बनना चाहती है। उन्होंने स्तन कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवी के तौर पर काम किया है।
मिस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार, ओपल को उकेलेले (वाद्य यंत्र) बजाने में भी महारत हासिल है। उनके पास सोलह बिल्लियां और पांच कुत्ते हैं। मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सी.बी.ई. ने जूरी का नेतृत्व किया और 72वीं मिस वर्ल्ड की विजेता की घोषणा की। अभिनेता सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार दिया गया।
























