Punjab government हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन की तैयारी में
चंडीगढ़, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार पंजाब में आम हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। सरकार ने बिना इजाजत ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तलब की है।
पंजाब के बड़े अधिकारियों को लिस्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को आज ही लिस्ट जमा करनी होगी। सरकार का तर्क है कि आरोपियों के काम न करने से लोगों को परेशानी हुई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आज राज्य में हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारियों को साफ मैसेज दिया है। सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत और हड़ताल दोनों एक ही समय पर नहीं चल सकतीं। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी सरकार से किसी भी मुद्दे पर बात करना चाहते हैं तो उन्हें तुरंत अपनी हड़ताल खत्म करनी होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















